news-details

ओजोन डे पर सेमिनार, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार और गुलजार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भनौली स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में विश्व ओजोन दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रदीप सारंग ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बताया। उन्होंने पौधरोपण को जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विज्ञान शिक्षक प्रदीप कुमार तिवारी ने ओजोन परत को पृथ्वी का प्राकृतिक सुरक्षा कवच बताते हुए हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाव में इसकी भूमिका समझाई।विद्यालय के विज्ञान शिक्षक ने ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के पर्यावरण अनुकूल विकल्प बताए, जबकि एडवोकेट राज बहादुर वर्मा ने इकोफ्रेंडली वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दिया। प्रधानाचार्य वसीम हैदर रिजवी ने ओजोन संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। सारा नाज, बुशरा, इकरा और तूबा को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन संस्थापक गुलजार बानो ने सभी का आभार जताया।