
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को भदरौली रोड पर ग्राम कुकथरी के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्राम कुकथरी निवासी 40 वर्षीय अभिषेक पुत्र अशोक और 15 वर्षीय गोयल पुत्र रामशंकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।