news-details

ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने नष्ट किया 21.5 किलो गांजा

You can share this post!

 

 

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 21.500 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) के सदस्य एवं आर.के. सिंह की देखरेख में समुचित प्रक्रिया अपनाते हुए जब्त गांजे को नष्ट कराया गया। मादक पदार्थों का निपटान ए.वी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और आपूर्ति करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जाएगी।कुशीनगर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।