news-details

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, जरूरत पर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की 150वीं पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और फिलहाल यह संघर्षविराम जैसी स्थिति में जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सेना प्रमुख ने कहा कि इस ऑपरेशन ने यह स्थापित किया है कि भारत किसी भी उकसावे का सटीक और मजबूत जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कैडेट्स को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पूरी तरह तकनीक-आधारित हो चुका है, जहां साइबर, अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।जनरल द्विवेदी ने बताया कि थिएटर कमांड सिस्टम पर काम जारी है और आने वाले 2 से 3 वर्षों में यह व्यवस्था लागू हो सकती है, जिससे तीनों सेनाओं का संयुक्त संचालन और अधिक प्रभावी होगा।पासिंग आउट परेड में 355 कैडेट शामिल हुए, जिनमें 24 विदेशी कैडेट भी थे। फ्लाईपास्ट और सैन्य प्रदर्शन ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए भारतीय सेना लगातार खुद को तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत कर रही है।