news-details

ऑपरेशन में लापरवाही से मौत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi
शुभांगी हॉस्पिटल में हर्निया ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में हॉस्पिटल संचालक समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महिलोआशापुर निवासी राजेश मिश्र 2 मार्च को हर्निया ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। 3 मार्च को ऑपरेशन के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी। जांच के लिए एसीएमओ डॉ. जे.सी. सरोज के नेतृत्व में समिति बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. विद्या गौतम, डॉ. राजेश गौतम समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।