
Pardarshi Vikas News Kanpur
फूलबाग कानपुर स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी ने निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में 532.75 करोड़ का ऐतिहासिक उत्पादन लक्ष्य हासिल किया है। जो पिछली बार की तुलना में 230 करोड़
अधिक है। उत्पादन बढ़ने से कंपनी बनने के बाद ओईएफ डॉ. अनिल रंगा के कुशल नेतृत्व में पहली बार मुनाफे में आ गई है। उत्पादन बढ़ने से देश की सभी आयुध कंपनियों में टीसीएल की इस बार 58 प्रतिशत ग्रोथ हुई है। इतनी बड़ी उपलब्धि पर टीसीएल के सीएमडी सुनील दाते ने सीजीएम अनिल रंगा को पुरस्कृत करते हुए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी प्रदान की है। कंपनी बनने के बाद मुख्य महाप्रबंधक डॉ अनिल रंगा के नेतृत्व में निर्माणी की इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एच. एन. तिवारी, सचिव सिद्धनाथ तिवारी ने निर्माणी में महासंघ से सम्बद्ध किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई और कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ गुरुवार देर शाम मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान और स्वागत किया।उत्पादन की इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। महासंघ के नेताओं ने इस उपलब्धि को मुख्य महाप्रबंधक की दूरदर्शी सोच और बेहतर प्रबंधन का नतीजा बताया और आशा व्यक्त करी कि आगे भी माननीय मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सभी कर्मचारी उत्पादन और गुणवत्ता के मामले में इससे बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे देश में निर्माणी का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाने का काम करेंगे। सीजीएम ने इस उपलब्धि के लिए सभी का सहयोग और कठिन परिश्रम का नतीजा बताया । सभी के सहयोग से आगे बड़ा टारगेट अचीव करने की बात कही। किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने इस गौरवशाली क्षण के साक्षी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्मृतिचिन्ह के रूप में एक चांदी का सिक्का दिए जाने की सीजीएम से मांग की। जिस पर मुख्य महाप्रबंधक ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। नेताओं ने उपलब्धि के लिए टीसीएल के द्वारा सीजीएम को मिली ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मुख्य रूप से एच. एन. तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, एलपीसी सदस्य नीरज सिंह आदि रहे।