news-details

ओबीसी युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र युवक-युवतियों को 'ओ' लेवल और सीसीसी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। शमसाबाद स्थित माँ वैष्णो कंप्यूटर साक्षरता मिशन के माध्यम से यह प्रशिक्षण नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा।संस्था के संचालक राजीव गॉड ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि यह योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।योजना का लाभ केवल इंटरमीडिएट उत्तीर्ण ओबीसी छात्र-छात्राओं को मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होना आवश्यक है। राजीव गॉड ने पात्र युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।