news-details

ओबीसी अभ्यर्थियों को मिलेगा निशुल्क ‘ओ लेवल’ और CCC प्रशिक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चाइल्ड फ्यूचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CFTI) द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क ‘ओ लेवल’ एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक आनंद कश्यप ने बताया कि NIELIT से संबद्ध ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के तहत पात्र अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरी तरह मुफ्त प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।आवेदन के लिए आधार कार्ड, ओबीसी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है, क्योंकि सीमित सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा।संस्थान का कहना है कि कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की आवश्यकता बन चुकी है और यह प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।