news-details

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में बॉटनी टीचर गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की कस्टडी में भेजा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में Central Bureau of Investigation ने नौवीं आरोपी बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर दिल्ली की Rouse Avenue Court में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया गया। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे पर आरोप है कि वह National Testing Agency की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं और उन्हें परीक्षा में आने वाले सवालों की जानकारी थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, मंधारे ने परीक्षा से पहले पुणे में विशेष कोचिंग क्लास चलाकर छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के संभावित सवाल नोट करवाए थे। CBI का दावा है कि उसने ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को कोचिंग में शामिल कराया और पेपर लीक के बदले लाखों रुपए लिए गए। मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच के दौरान नांदेड़ में भी छापेमारी की गई है। एजेंसी के अनुसार, लातूर के केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी, जिन्हें इस रैकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, ने छात्रों को परीक्षा से पहले सवाल और जवाब बताए थे। इस बीच केंद्र सरकार ने NTA में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। वहीं, United Doctors Front ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर NTA को भंग कर नई राष्ट्रीय परीक्षा संस्था बनाने की मांग की है।