news-details

NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली के जंतर-मंतर पर “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” के नेतृत्व में हजारों छात्रों और युवाओं ने NEET पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व CJP फाउंडर अभिजीत दीपके कर रहे हैं, जो अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और सीधे एयरपोर्ट से जंतर-मंतर पहुंचे। आंदोलन में छात्रों के साथ कई बुजुर्ग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मास्क और पोस्टर लेकर “NEET एंड क्लीन एग्जाम” की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस ने इलाके में भारी तैनाती की है। वहीं CJP से जुड़े एक कार्यकर्ता को भीड़ में हिट स्प्रे लेकर पहुंचने पर बाहर निकाला गया।CJP का दावा है कि यह आंदोलन युवाओं की बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन सोशल मीडिया से शुरू होकर अब जमीनी स्तर पर बड़ा रूप ले चुका है।इस बीच, CJP और इसके समर्थकों की गतिविधियों को लेकर प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।