news-details

NCRB रिपोर्ट 2024: दिल्ली महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में सबसे आगे, देशभर में कुल अपराध 6% घटे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल अपराधों में कमी दर्ज की गई है, लेकिन महिलाओं, बुजुर्गों और साइबर अपराधों को लेकर कई गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट बताती है कि देशभर में कुल अपराध 6 प्रतिशत घटे हैं, जबकि कुछ श्रेणियों में अपराध अब भी चुनौती बने हुए हैं।राजधानी दिल्ली महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में मेट्रो शहरों में सबसे ऊपर रही। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले मामूली अधिक हैं। वहीं देशभर में महिलाओं के खिलाफ कुल अपराधों में 1.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई और ऐसे मामलों की संख्या घटकर 4.41 लाख रह गई।बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में भी बढ़ोतरी चिंता का विषय रही। दिल्ली में 1,267 मामले दर्ज हुए और प्रति लाख आबादी पर अपराध दर काफी ऊंची रही। पूरे देश में बुजुर्गों के खिलाफ 32,602 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत अधिक हैं। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर रहा।रिपोर्ट में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराधों में कमी दर्ज की गई है। SC समुदाय के खिलाफ अपराधों में 3.6 प्रतिशत और ST समुदाय के खिलाफ मामलों में 23 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चोट और मारपीट से जुड़े मामलों में भी बड़ी कमी देखने को मिली है।साइबर अपराध लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। 2024 में देशभर में एक लाख से ज्यादा साइबर क्राइम केस दर्ज किए गए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक हैं। मेट्रो शहरों में बेंगलुरु साइबर अपराध के मामलों में सबसे आगे रहा, जबकि मुंबई और हैदराबाद इसके बाद रहे।रिपोर्ट के अनुसार अपराध दर में भी गिरावट आई है और कई राज्यों ने मामलों के निपटारे में बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि महिलाओं की सुरक्षा, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दे अब भी कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।