news-details

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 29 वर्षीय नवविवाहिता श्वेता सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह से हुई थी, जो एक लैब में काम करता है। पिता उमेश कुमार सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।भाई आशुतोष सिंह के अनुसार, श्वेता शनिवार रात अपनी बीमार मां को अस्पताल में देखने के बाद ससुराल लौटी थी। रविवार सुबह ससुराल से फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।