news-details

नशे में धुत युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में गुरुवार शाम एक नशे में धुत युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने टावर पर पहुंचकर खुद को गमछे से बांध लिया और नीचे उतरने से इंकार कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नई आबादी निवासी राजेश उर्फ बिलखा नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन टीम को देखकर वह और ऊपर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दी। इसके बाद तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया।कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9:28 बजे युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है और नशे का आदी है, जिससे मोहल्ले में दहशत बनी रहती है।पुलिस के अनुसार, युवक को सुरक्षित उतार लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है कि वह टावर पर क्यों चढ़ा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।