
पारदर्शी विकास न्यूज़ रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक डॉ. सुनीता गोदारा द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित "नशे के विरुद्ध दौड़" में रोहतक रनर्स ग्रुप (आरआरजी) के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।महिला वर्ग में गीता सहरावत ने 51-60 आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ एक घंटे में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सारिका यादव ने 41-50 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ 51 मिनट 30 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।पुरुष वर्ग में सुधीर तेवतिया ने 41-50 आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ 44 मिनट 10 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया और ग्रुप का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में रोहतक रनर्स ग्रुप के अन्य धावकों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। इनमें सुधीर शोकीन, सुरेंद्र खत्री, रणबीर मलिक, सचिन कुमार, शिव कुमार, परवीन जांगड़ा, अशोक राणा, राजेश पायलट, अशोक फॉर, विकास राणा, गौरव चौधरी, पंकज भार्गव, कार्तिक भार्गव, दीपा भार्गव, दीपक सैनी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्यपाल, ओमपाल सिंह सहरावत, राजीव भारद्वाज और अरविंद पाल दहिया शामिल रहे।प्रतियोगिता के दौरान धावकों ने फिटनेस और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने कहा कि नियमित दौड़ और योग स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी हैं तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित भी किया गया।