
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बैंक एवं बीमा, वाराणसी को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ श्रेणी’ में राजभाषा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान 15 सितंबर को नवी मुंबई स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं अखिल भाषा राजभाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।नराकास की ओर से अध्यक्ष मिथलेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी अंचल तथा सदस्य सचिव रामू तिवारी ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की सचिव अंशुली आर्या समेत विभिन्न बैंकों और केंद्रीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में चयन को समिति की हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह सम्मान समिति से जुड़े केंद्रीय कार्यालयों तथा उनके अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान भी है।