
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद बांदा को प्रथम पायदान पर लाने के लिये निकाय के अन्तर्गत सफाई व्यवस्था एवं कचरा एकत्र करने के कार्य में लगे हुये हमारे सफाई मित्रों, वेस्ट पिकर्स के सम्मान हेतु नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा शासन की अतिमहत्वकांक्षी नमस्ते योजना अन्तर्गत नेशनल सफाई कर्मचारी फाईनेन्श एण्ड डेवलपमेन्ट कारपोरेशन द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत उपलब्ध कराई गयी पी0पी0ई0 किट प्रदान करने हेतु आज नगर पालिका परिषद बांदा स्थित अवस्थी पार्क में सफाई मित्र सम्मान एवं वेस्ट पिकर्स पी0पी0ई0 किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बांदा के अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू एवं नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्त एवं नगर पंचायत ओरन की अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण द्विवेदी के प्रतिनिधि मुख्य अतिथ्यि में आयोजित किया गया। आयोजन में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 की सफलता हेतु सभी सफाई मित्रों को नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु निर्देश देते हुये सर्वेक्षण टूलकिट के अनुसार बिन्दुवार अवगत कराया गया। नगर पंचायत बबेरू के अध्यक्ष द्वारा शासन की योजनाओं के सफल बनाने के लिये नगर पालिका का सहयोग करने हेतु कहा गया। नगर पंचायत ओरन के अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे कार्यो की सराहना की गयी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों को सभासद रामप्रसाद सोनी, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता द्वारा भी सम्बोधित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक में नगर पालिका परिषद बांदा को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सभी सफाई नायको एवं सफाई कर्मियों को अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू जी द्वारा बधाई प्रेषित की गयी। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी कर्मचारियों को नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा लगभग 600 पी0पी0ई0 किट वितरण कर सभी का सम्मान किया गया। आयोजन में समस्त वार्डो के सम्मानित सभासदगण, देवेंद्र कुमार एवं हेमन्त प्रसाद सफाई निरीक्षक, समस्त सफाई नायक, केदारनाथ प्रधान लिपिक, राहुल जैन ब्राण्डएम्बेसडर, धीरज जियो स्टेट, समस्त सफाई नायक सहित सभी वार्डो के महिला एवं पुरूष सफाई मित्र, वेस्ट पिकर्स मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक खरे, डी0पी0एम0 स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय द्वारा किया गया।