
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बिदोखर पुरई में नमामि गंगे योजना की पाइपलाइन में लीकेज होने से मुख्य मार्ग जलभराव की चपेट में आ गया है। सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल गई है, जिससे ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों ने जल्द मरम्मत कर जलभराव खत्म कराने का आश्वासन दिया है।