news-details

नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स से लूट, हवाई फायरिंग कर लखनऊ की ओर फरार

You can share this post!

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शारदा नहर के पूरथमा पुल पर नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर्स से असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित ज्वेलर्स बऊवा सीसी साप्ताहिक बाजार से दुकानदारी कर अपने गांव रामपुर खझड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पुल पर रोक लिया।बदमाशों ने कनपटी पर असलहा लगाकर ज्वेलरी और नकदी लूट ली। लूट के बाद चारों आरोपी शारदा नहर की पटरी के रास्ते लखनऊ की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, इस दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। शुरुआती अनुमान के अनुसार लूट में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी शामिल हो सकती है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।