news-details

नई पुलिस चौकी ‘बीसा का पुरवा’ स्थापित, 13 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना कुमारगंज क्षेत्र में अस्थायी नवीन पुलिस चौकी ‘बीसा का पुरवा’ स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इस चौकी के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी और लोगों को सुरक्षा व शिकायत निस्तारण की सुविधा तेजी से मिल सकेगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुमारगंज थाना क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है और कई गांव थाने से दूर स्थित हैं, जिससे आपात स्थिति में पुलिस के पहुंचने में देरी होती है। नई चौकी स्थापित होने से इस समस्या में सुधार होगा और स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।नई चौकी के अंतर्गत जगन्नाथपुर, बीसा का पुरवा, उपाध्याय का पुरवा, बृजवासी का पुरवा, मदरहा, पासिन का पुरवा, बीराभारी, बहादुरगंज, उधरन, बहबरमऊ, गोपालपुर, भटपुरा और इटौंजा समेत 13 गांवों को शामिल किया गया है।पुलिस का कहना है कि चौकी बनने से गश्त व्यवस्था मजबूत होगी और चोरी, मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस तक पहुंच आसान हो जाएगी।