news-details

नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 1 मई से कार्य ठप करने का ऐलान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। सफाई मजदूर एकता मंच (संबद्ध ऐक्टू) ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 1 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

यूनियन की प्रमुख मांगों में महाकुंभ 2025 में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को घोषित न्यूनतम मजदूरी 20,000 रुपये का भुगतान, 201 ठेका सफाई कर्मियों को 10,000 रुपये बोनस का भुगतान शामिल है। इसके अलावा पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति शुरू करने की मांग भी की गई है।

संगठन ने नगर निगम सीमा विस्तार के बाद कर्मचारियों के समायोजन, कार्यालय आवंटन और तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही पद पर तैनात सफाई नायकों व निरीक्षकों के तबादले की मांग उठाई है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्थ मैनुअल जारी करने और नई नियुक्तियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगें न माने जाने पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी, जिससे शहर की स्थिति प्रभावित हो सकती है।