
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पटरी दुकानदारों के शोषण का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि नगर निगम द्वारा पटरी दुकानदारों पर दबाव बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि वे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि पटरी दुकानदारों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर रोक लग सके।