news-details

नगर निगम कार्यालय के बाहर बजबजा रहीं नालियां, सड़क पर फैला गंदा पानी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नगर निगम के वार्ड 7 निराला नगर में नगर निगम कार्यालय के बाहर ही सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क और फुटपाथ पर फैल गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नालियों में जमा काला पानी और कचरे के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। गंदगी से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। फुटपाथ पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम कार्यालय के बाहर ही सफाई की यह स्थिति है, तो वार्ड की गलियों का हाल समझा जा सकता है। कर्मचारियों की रोजाना आवाजाही के बावजूद गंदगी की समस्या दूर नहीं हो रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।