news-details

न्यू टैलेंट कोचिंग सेंटर ने रचा सफलता का नया इतिहास

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर  टेकुआटार। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में एक बार फिर न्यू टैलेंट कोचिंग सेंटर ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया।संस्थान के डायरेक्टर मुलायम यादव आज के व्यावसायिक शिक्षा दौर में सेवा और समर्पण की मिसाल बनकर उभरे हैं। उनकी सोच केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं। कोचिंग संस्थान में वर्तमान समय में पढ़ रहे लगभग 75 विद्यार्थियों में से 17 बच्चों को पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है।सबसे खास बात यह है कि मात्र 300 रुपये मासिक शुल्क में विद्यार्थियों को तीन प्रमुख विषयों की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है। बढ़ती महंगाई के दौर में इतनी कम फीस पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में शिवानी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया। वहीं सत्या ने 85%, सोफिया ने 83% और नेहा ने 82% अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में अमृता ने 81.5%, अनामिका ने 79.7%, सविता ने 78.8%, कविता ने 77.8% और आंचल ने 75.5% अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इसके अलावा खुशी (72%), शोभा (71%), नंदनी (70%) और पल्लवी (70%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।संस्थान के अध्यक्ष छत्रसाल मद्धेशिया और डायरेक्टर मुलायम यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।न्यू टैलेंट कोचिंग सेंटर की इस अनूठी पहल और विद्यार्थियों की शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।