
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नौतपा शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ गया है और तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि 2 जून तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) की रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एयरफोर्स स्टेशन पर पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही।तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। लोग चेहरे ढककर बाहर निकले और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। कानपुर चिड़ियाघर में भी जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे में लू और तेज होने की संभावना है। हालांकि मई के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के असर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।