news-details

नेतन्याहू का दावा: ईरान कमजोर, मुजतबा खामेनेई बंकर में छिपे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर माने जा रहे मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन उनकी पकड़ अपने पिता अली खामेनेई जितनी मजबूत नहीं है।CBS न्यूज के कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि मुजतबा खामेनेई किसी बंकर या गुप्त स्थान में छिपे हुए हैं और वहीं से सत्ता संभालने की कोशिश कर रहे हैं।नेतन्याहू के मुताबिक ईरान इस समय 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद अपने सबसे कमजोर दौर में है। उन्होंने कहा कि शासन के भीतर गहरे मतभेद हैं और सत्ता दो खेमों में बंटी हुई दिख रही है।उनका कहना है कि एक पक्ष संघर्ष जारी रखना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष आर्थिक टूट और जनता के विद्रोह से डर रहा हैनेतन्याहू ने दावा किया कि ईरानी शासन को बाहरी दबाव से ज्यादा डर अपनी ही जनता से है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इजराइल और अमेरिका की कार्रवाइयों के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन बढ़े हैं और सरकार के खिलाफ असंतोष खुलकर सामने आया है।इजराइली प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हाल की सैन्य कार्रवाइयों में ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट, स्टील उद्योग और मिसाइल निर्माण से जुड़े ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता दोनों कमजोर हुई हैनेतन्याहू ने दावा किया कि अगर हाल में इजराइल और अमेरिका ने कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान कुछ ही महीनों में परमाणु हथियार हासिल कर सकता था।उन्होंने यह भी कहा कि ईरान का यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और खतरा बना हुआ है।