news-details

नीट पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन: कोटा से शुरुआत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नीट पेपरलीक विवाद को लेकर कांग्रेस ने देशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी, जहां कांग्रेस नेता Rahul Gandhi एक स्टूडेंट सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वे छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे और परीक्षा प्रणाली, पेपरलीक और युवाओं की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह आंदोलन देशभर में फैलाया जाएगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, शिक्षकों और युवा संगठनों को जोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि यह अभियान उन लाखों छात्रों की आवाज बनेगा, जिनका भविष्य बार-बार होने वाले पेपरलीक और भर्ती घोटालों से प्रभावित हुआ है।कोटा से इस अभियान की शुरुआत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह शहर देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है, जहां देशभर से नीट और जेईई जैसे परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र आते हैं। यही वजह है कि यहां युवाओं की समस्याओं को केंद्र में रखकर बड़ा संदेश देने की रणनीति बनाई गई है।इसके बाद यह स्टूडेंट सम्मेलन 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रभावित छात्रों को अपने अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा और परीक्षा प्रणाली में सुधार व जवाबदेही की मांग को तेज किया जाएगा।कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि एक सुधार अभियान है जिसका उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का समझौता न हो।