news-details

नेताओं को एसी, दूल्हा-दुल्हन को गर्मी में सूखे कूलर

You can share this post!


कूलर का पानी कितनी देर तक चलाओगे:सांसद

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आईटीआई ग्राउंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भीषण गर्मी के कारण नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और लू जैसे हालात में टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन कूलरों में पानी न होने और कुछ कूलरों के बंद रहने से व्यवस्था प्रभावित हो गई।कार्यक्रम में 101 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित था, जिनमें से 98 जोड़ों ने हिस्सा लिया। इनमें दो जोड़े मुस्लिम समुदाय से भी शामिल थे। गर्मी इतनी अधिक थी कि कुछ नव दंपति विवाह प्रमाणपत्र से ही हवा करते नजर आए।सूचना के अनुसार, कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होना था, लेकिन मंत्रियों के आगमन में देरी के कारण इसे 11 बजे तक टाल दिया गया और अंततः 11:15 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी देरी के चलते दोपहर की तेज धूप में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिससे लोगों को असुविधा हुई।दूल्हा सहदेव ने बताया कि कूलरों में पानी नहीं था और कई कूलर काम नहीं कर रहे थे। वहीं दुल्हन अल्का ने भी गर्मी से बचने के लिए हाथ में रखे कागज से हवा करते हुए अपनी परेशानी जताई।हालांकि मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए एसी और कूलर की व्यवस्था की गई थी, जबकि आम लोगों को भीषण गर्मी में कठिनाई झेलनी पड़ी।कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में देरी और मौसम के कारण कूलरों का पानी खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि स्थिति को बाद में संभाल लिया गया।

दुल्हा-दुल्हन बोले बंद थे कूलर
फर्रुखाबाद से आए दूल्हे सहदेव ने बताया कि कूलर में पानी नहीं है। कूलर चल भी नहीं रहे थे। दुल्हन अल्का ने बताया कि कूलर चल नहीं रहा था। गर्मी में हाथ में कागज की प्लेट को डुलाते हुए बताया कि इससे काम चलाया है। नव दंपति और शादी में आए जनाती व बराती भीषण गर्मी में परेशान दिखे। लेकिन माननीय व अधिकारियों के लिए लगे मंच में कूलर व एसी की व्यवस्था थी। कार्यक्रम स्थल पर लोग गर्मी से परेशान होकर जल्द से जल्द घर जाने की जल्दी में नजर आए।

 


101 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। 99 जोड़े हिंदू व दो जोड़े मुस्लिम हैं। गर्मी प्रकृति का प्रकोप या व्यवस्था है। कूलर में सुबह पानी भर दिया गया था। गर्मी में कार्यक्रम लेट चला इसलिए पानी खत्म हो गया। दोबारा फिर से भरा गया। कूलर का पानी कितनी देर तक चलाओगे। व्यवस्थाएं अच्छी थी।-सांसद