news-details

नीट छात्रा अपहरण-दुष्कर्म केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा के चर्चित नीट छात्रा अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहित श्रीवास और हल्लू उर्फ अजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही मामले के सभी पांचों नामजद आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।हालांकि, केस में उस समय नया मोड़ आ गया जब पीड़िता और मुख्य आरोपी मोहित का कथित शादी वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।यह मामला 30 अप्रैल का है, जब मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा, जो महोबा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी, कोचिंग से लौटते समय लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर 1 मई को महोबा कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस की विशेष टीमों ने 16 मई को छात्रा को बरामद किया। पीड़िता ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद मामले में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने भी महोबा पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।