news-details

नीति आयोग के निदेशक ने पड़री पिपरपाती का किया निरीक्षण

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। नीति आयोग, भारत सरकार के निदेशक मनीष कुमार विमल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पड़री पिपरपाती का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
निदेशक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर एनक्यूएएस की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर स्मार्ट क्लास और बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने जल की गुणवत्ता जांचने का प्रदर्शन किया, जिसकी उन्होंने सराहना की।आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की और बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। पंचायत भवन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार, खंड विकास अधिकारी अखंड प्रताप और शोधार्थी प्रवीण अग्निहोत्री सहित अधिकारी मौजूद रहे।