news-details

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार कई लोग नीचे दब गए। हादसे में पति-पत्नी समेत बहू की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना रात करीब 1:30 बजे इमलिया ओवरब्रिज के पास हुई। अछल्दा थाना क्षेत्र के गढ़ चंद्रपुरा गांव निवासी लोग अपने रिश्तेदार साकेत के अंतिम संस्कार में शामिल होने तिवरलालपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और राहत टीम ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कई घायल सड़क पर पड़े दर्द से कराहते रहे। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उर्मिला (45), रामशंकर (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुषमा (50) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही सीओ मनोज गंगवार, कोतवाली पुलिस, डायल-112, फायर ब्रिगेड और टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा फुटेज के जरिए ट्रक की पहचान में जुटी है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।