news-details

निशानेबाजों ने बरेली शूटिंग चैंपियनशिप में जीते कई पदक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा की एससीए शूटिंग अकैडमी के निशानेबाजों ने बरेली में आयोजित प्रथम बरेली स्मार्ट सिटी शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। 12 से 15 जून तक पेसिफिक शूटिंग क्लब, बरेली में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर इटावा का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में हेमंत सिकेरा ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में अकैडमी के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मुख्य कोच चंद्रमोहन तिवारी ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राजीव कुमार ने स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए, जबकि सुमित कुसवां ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं युवराज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन, 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।प्रतियोगिता के समापन समारोह में बरेली जिलाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य कोच चंद्रमोहन तिवारी को शूटिंग खेल के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पिस्टल कोच मोहित यादव को भी उनके प्रशिक्षण योगदान के लिए सम्मान मिला।मुख्य कोच चंद्रमोहन तिवारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण से भविष्य में भी इटावा के निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे।