
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी पुलिस के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पदक और 20 प्रशस्ति पत्र हासिल किए हैं। टीम ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में किया गया था। 25 से 27 जुलाई तक आयोजित अंतर्जनपदीय लखनऊ जोन शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अमेठी पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव ने राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीशियेन्सी रेस की टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें कुल 12 प्रशस्ति पत्र मिले। एमपी-5 निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें शील्ड से भी सम्मानित किया गया।मुख्य आरक्षी ओपी राम राणा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 प्रशस्ति पत्र हासिल किए। वहीं आरक्षी सौरभ कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता और एक प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।एसपी सरवणन टी. ने कैंप कार्यालय में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर अमेठी पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।