news-details

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : सशक्त और समावेशी भारत की नई आधारशिला

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पेश किए जाने के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित भारत माता के समक्ष नारी शक्ति की आरती उतारकर सम्मान व्यक्त किया गया। गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती कर नारी शक्ति का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्रम और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में तुलसी के पौधे भेंट किए गए।

धाम परिसर “माता पार्वती”, “माता अन्नपूर्णा” और नारी शक्ति के जयघोष से गूंज उठा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस कानून से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और नीति निर्माण में उनकी भूमिका मजबूत होगी।

कार्यक्रम में महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पूजा मौर्या, साधना दीक्षित, स्वाति शर्मा, शोभा नागर सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।