
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर नगर की महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बुधवार को महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर विरोध जताया और तिकोनिया पार्क पर विपक्षी दलों का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए इसे महिला हितों के खिलाफ बताया। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नारेबाजी कर एकजुटता का संदेश दिया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखायी।