
पारदर्शी विकास न्यूज़ नरैनी/बांदा। ग्राम पंचायत में राज्य वित्त योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य में खुले तौर पर भ्रष्टाचार किया गया।इधर एक सप्ताह पहले सचिव और प्रधान अपने कमीशन के पैसे बंटवारे को लेकर लगातार एक दूसरे पर हमलवार भी चुके है।
मामला तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रक्सी का है।यहां पर निर्माण कार्यों को लेकर खुलेआम भ्रटाचार किया गया।पांच वर्षों में सिर्फ ग्राम पंचायत के विकास से जुड़े कामों में आया धन भ्रष्टाचार करके जेबें भरने का काम हुआ।ग्राम पंचायत में बनाया गया कचरा प्रबंधन केंद्र आधा अधूरा पड़ा हुआ है।मौके पर सिर्फ दीवारें खड़ी छत गायब है।इसी प्रकार सुभाष पांडे के दरवाजे से राम बहोरी के दरवाजे तक सीसी सड़क पूरी तरह से अधूरी पड़ी हुई है।ग्राम सभा के रहने वाले हरिओम तिवारी,बलराम पांडे,अरुण तिवारी ,अनिल रैकवार आदि लोगो ने बताया कि सचिव और प्रधान आदि ने सीडी सड़क निर्माण कार्य के तहत खुदाई कर ऊपर केवल रोड़ा,गिट्टियां बिछा दी ऊपर से डस्थ डलवा फर्जी निर्माण दिखाया गया।जबकि मौके पर अभी भी सीसी सड़क बनाए जाने का कार्य शेष है।इसी प्रकार से कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है।इसमें फर्जी कार्य दिखा शासन से आवंटित धनराशि गबन कर ली गई।जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत हुए निर्माण कार्य की जांच करवा भ्रष्टाचार में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।