
pardarshi vikas news kanpur
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निराला नगर स्थित निराला शाखा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाल स्वयंसेवकों का उत्साह और सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

योग करवाते डॉ अनुपम
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. अनुपम दुबे ने सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं व्यायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने लगभग एक घंटे तक अष्टांग योग की विस्तृत जानकारी देते हुए योग के आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. दुबे ने बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है। उन्होंने योग के जनक महर्षि पतंजलि के जीवन, उनके योगदान तथा योग सूत्रों के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अनुपम दुबे ने स्वयंसेवकों को बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उनके लाभ भी बताए तथा सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।

बाल स्वयंसेवक योग करते हुए
कार्यक्रम में शाखा के मुख्य शिक्षक राज जी, शाखा कार्यवाह अनिल जी, शाखा संरक्षक स्वामी जी, विजय जी, आनंद जी, राजेश जी, पी.एस. त्रिपाठी जी, कमलेश जी, पं. ओम दुबे जी, नमन जी, जगनायक प्रधान जी, देवेश जी, सुनील जी, अनमोल जी, ईशान जी, अनिकेत जी, रुद्र जी, अनय ,तेजस ,कार्तिक ,उमंग, आरव, दिव्यांश दुबे तथा सायं शाखा के मुख्य शिक्षक सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसके माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के कल्याण की कामना के साथ हुआ।
