
Pardarshi Vikas News Amethi
स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत टीकरमाफी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय टीकरमाफी -प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को शत् प्रतिशत नामांकन कराने के साथ बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के संदेश दिए गए।
संकुल शिक्षक इन्द्र पाल गौतम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष से चौदह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए सरकार ने निशुल्क शिक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। अभिभावकों को अब अपने छोटे बच्चों के लिए नर्सरी या प्ले ग्रुप का स्कूल खोजने की कोई जरूरत नहीं।बाल वाटिका में बच्चों की शिक्षा और खेलने कूदने के बेहतर संसाधन उपलब्ध हैं।
प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्पर्क में बने रहने की अपील की। नोडल संकुल अलखकुमार मिश्र, संकुल शिक्षक फूल चंद बौद्ध,प्र अ अनुपम सिंह, प्रहलाद गौतम, वीरेंद्र यादव, हरिकेश यादव, कलावती देवी आदि मौजूद रहे