news-details

नामकरण समारोह में हर्ष फायरिंग, टेंट मालिक समेत दो लोग घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित पिथनापुर कोटियापुर गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में टेंट मालिक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली लगी है। एक घायल का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे का मेडिकल परीक्षण राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गांव के एक परिवार में 10 दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। शुक्रवार रात नामकरण संस्कार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और टेंट की व्यवस्था भी की गई थी।वीरेंद्र के मुताबिक रात करीब 11 बजे जब वह खाना खा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में लग गई। इसी दौरान गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यक्रम में दो राउंड फायरिंग हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।