news-details

नैमिषारण्य के 84 कोसी मार्ग पर हर कोस में लगेगा हरिशंकरी पौधा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सीतापुर। पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य में धार्मिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने के उद्देश्य से लोक भारती संगठन विशेष हरिशंकरी रोपण अभियान चलाएगा। इसके तहत 24 से 29 अक्टूबर तक 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रत्येक कोस में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे एक ही थाले में लगाए जाएंगे। इन स्थानों का नामकरण ऋषियों के नाम पर किया जाएगा। लोक भारती अवध क्षेत्र अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी पवन सिंह चौहान ने बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे चक्रतीर्थ नैमिषारण्य से अभियान की शुरुआत होगी। यात्रा के दौरान परिक्रमा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पौधरोपण किया जाएगा।संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि भविष्य में इन स्थानों को कोस पड़ाव के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश, पेयजल, शौचालय और बैठने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शासन से की जाएगी।राष्ट्रीय संगठन सचिव गोपाल उपाध्याय के अनुसार, अभियान में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान यज्ञ, स्वस्तिवाचन, मंत्रोच्चार, परिक्रमा और जनसभाएं भी आयोजित होंगी। यात्रा चक्रतीर्थ से शुरू होकर विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए मिश्रिख में संपन्न होगी। लोक भारती इससे पहले गोवर्धन और चित्रकूट के परिक्रमा मार्गों पर भी हरिशंकरी रोपण अभियान चला चुका है।