news-details

नामांकन लक्ष्य में कमी पर डीएम सख्त, बीईओ पर कार्रवाई के निर्देश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 'स्कूल चलो अभियान' की प्रगति पर नाराजगी जताई। 35,800 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 25,421 नामांकन होने पर उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खराब प्रदर्शन पर संबंधित बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा कम्पिल नगर क्षेत्र के बीईओ को मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने 10 से कम नामांकन वाले विद्यालयों की सूची मांगी और दिव्यांग बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा सुलभ शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों में फैमिली आईडी शिविर और खेल सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।