news-details

नालियां जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी; ग्रामीणों ने की सफाई की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरूपुर रवि में जल निकासी व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की नालियां कचरे और गाद से भरी पड़ी हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है और गंदा पानी सड़कों व गलियों में फैल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों को डर है कि बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो सकती है।ग्रामीण रामनिवास ने बताया कि गांव की ज्यादातर नालियां जाम हैं और गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है। सुरेश कुमार ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं मुन्नालाल ने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों ने बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं और जल्द सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।