news-details

नाली विवाद में पशु चिकित्सक की पीटकर हत्या, भाई घायल

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

बलदेव थाना क्षेत्र में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार देर रात खूनी रूप ले लिया। गांव छोली स्थित दाऊदाम कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान पशु चिकित्सक तेजपाल सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजपाल सिंह पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई नेत्रपाल को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।