news-details

नाली विवाद में मारपीट का आरोप, गर्भवती महिला के गर्भपात का दावा

You can share this post!

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गांव निवासी सुनील कुमार ने पड़ोसियों पर मारपीट और गला घोंटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी गर्भवती पत्नी के घायल होने और बाद में गर्भपात होने का भी दावा किया गया है।सुनील कुमार के अनुसार, पड़ोसी अपने घर का पानी उस दिशा में निकालना चाहते थे जहां पहले कभी पानी नहीं बहता था। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और कई लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गले में पड़ा अंगौछा कसकर खींच दिया, जिससे उनका दम घुटने लगा। साथ ही उनके साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई।पीड़ित का कहना है कि उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देर रात गर्भपात हो गया। हालांकि, गर्भपात की पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। उन्होंने गांव के प्रधान, पुलिस चौकी, महिला डेस्क और बीघापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।इस मामले में बीघापुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उनके अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला दो पक्षों के बीच विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।