news-details

नाले ऊंचे बनने से सड़क पर जलभराव, लोगों ने सुधार की उठाई मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या-अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर यश पेपर मिल के सामने से रामपुर हलवारा तक मामूली बारिश में भी गंभीर जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले सड़क की सतह से ऊंचे बनाए गए हैं, जिससे बारिश का पानी निकलने के बजाय सड़क पर ही जमा हो जाता है। करीब 2 से 3 इंच तक पानी भर जाने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर पानी दुकानों और राहगीरों पर उछलता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। यह मार्ग अयोध्या, अकबरपुर और आजमगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र, कर्मचारी और मरीज आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण जाम लगने से एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। दुकानदारों ने गंदे पानी के कारण मच्छरों और बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ए.पी. सिंह ने बताया कि नवनिर्मित नालों का निरीक्षण कराया जाएगा और अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने शीघ्र जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।