news-details

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पुरवा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से पकड़ा गया। पीड़िता के बयान और विवेचना के आधार पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म से संबंधित धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(M)/6 बढ़ाई गई हैं। वहीं, पहले लगाई गई पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 को हटा दिया गया है।पुलिस के मुताबिक मामले में 22 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान परवेश उर्फ अट्टू पुत्र समीर, निवासी मोहल्ला दलीगढ़ी, कस्बा व थाना पुरवा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2005 से 2012 के बीच विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।