news-details

मड़ुआ बाबा की 28वीं पुण्यतिथि पर आध्यात्मिक एवं सेवा समारोह

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। कैलाशपुरी सेवा आश्रम, रानीपुर, महमूरगंज में ब्रह्मलीन खुमन पौरेतौन महाराज, जिन्हें श्रद्धालु मड़ुआ बाबा के नाम से जानते हैं, की 28वीं पुण्यतिथि पर आध्यात्मिक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर की ओर से किया गया।समारोह में महंत अर्जुन बाबा एवं अंतरराष्ट्रीय संत श्याम सुंदर स्वामी महाराज का नमन और चरणवंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सेवा क्षेत्र में योगदान देने वाले 10 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मड़ुआ बाबा के जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। संत-महात्माओं और अतिथियों ने सेवा, त्याग, मानवता तथा आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान भंडारा एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अजय दुबे ने कहा कि संतों और महान विभूतियों की पुण्यतिथि उनके सेवा और मानवता के आदर्शों को स्मरण करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अशोक राय ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया। समारोह में रोटेरियन प्रत्युष मिश्रा, रोटरी परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।