
PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीनों को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर दिए।इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन मनमाने तरीके से खारिज किया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को तकनीकी त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया गया।कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन अदालत ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। इसी बीच नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद पूरा चुनाव निर्विरोध घोषित हो गया।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल बताते हुए “सीट चोरी” का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे नियमों के तहत लिया गया फैसला बताया है। मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर जारी है और कांग्रेस ने इसे चुनौती देने की बात कही है।