
PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य पूर्व में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने और सैन्य हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। तेहरान का कहना है कि अमेरिका ने सीरिक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर स्थित तटीय रडार और निगरानी केंद्रों को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि इन हमलों के किसी भी परिणाम की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी।उधर अमेरिका ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो ईरानी ड्रोन मार गिराए, जो अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। इसके साथ ही अमेरिका ने केश्म आइलैंड पर रडार साइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही है।इसी बीच लेबनान में इजराइली हमलों का दौर जारी है, जिसमें हजारों लोगों की मौत और बड़ी संख्या में घायल होने की खबरें हैं। दक्षिणी लेबनान में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मची हुई है।क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच फ्रीज संपत्तियों और शांति समझौते को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। हालात लगातार युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं और पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।