
PARDARSHI VIKASH NEWS केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार कुल परिणाम 85.20 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है। मथुरा में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी तीनों संकाय—कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स—में टॉप किया है।कॉमर्स में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, वृंदावन की छात्रा नित्या गर्ग ने जिला टॉप किया है। उन्होंने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि ऑप्शनल सब्जेक्ट जोड़ने के बाद उनका कुल प्रतिशत 98.4 रहा। नित्या ने एकाउंटेंसी, मैथ्स और फाइनेंशियल मार्केट में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।साइंस स्ट्रीम में बलदेव पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि आर्ट्स में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की शिवांगी शर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया।इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। माउंट हिल एकेडमी की प्रज्ञा वाजपेई ने कॉमर्स में 98.2 प्रतिशत और DPS रिफाइनरी नगर की अक्षिता गोयल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों वर्गों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रदर्शन पर एसएसपी श्लोक कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने छात्रों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।