news-details

मथुरा में आधुनिक विद्युत शवदाह गृह का शुभारंभ, एक घंटे में होगा अंतिम संस्कार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में ध्रुव घाट स्थित श्मशान स्थल पर सोमवार को विद्युत एवं गैस से संचालित शवदाह गृह का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा 1675 वर्ग फीट क्षेत्र में तैयार की गई है, जहां अब शवों का अंतिम संस्कार आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने पूजन-अर्चन कर इसका शुभारंभ किया।इस नए शवदाह गृह में दो भट्टियां लगाई गई हैं, जिनकी मदद से लगभग एक घंटे में एक शव का अंतिम संस्कार संभव होगा। यह प्रणाली बिजली, गैस और जनरेटर से संचालित है। नगर निगम ने इसके संचालन की जिम्मेदारी ध्रुव घाट श्मशान स्थल संचालन समिति को सौंपी है।समिति पदाधिकारियों के अनुसार, यहां अंतिम संस्कार पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाएगा और यह सेवा निशुल्क रहेगी। पिछले एक महीने के ट्रायल में लगभग 30 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।नगर निगम के अनुसार, इस परियोजना से लकड़ी की खपत में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित व कम समय में पूरी हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था समय, पानी और संसाधनों की भी बचत करेगी।यह परियोजना करीब तीन दशकों से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर शुरू किया गया है। अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ परंपराओं को भी जोड़ता है।